बालोद । बालोद के गरूर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। रविवार को बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांचने जा रही दो शिक्षिकाओं को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी शिक्षिका की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि जिस शिक्षिका की मौत हुई है वह टीचर्स एसोसिएशन की महिला जिलाध्यक्ष थी।

प्राप्त जानकरी के अनुसार शिक्षिका अनीता बघेल व मीना साहू दसवीं बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने के लिए स्कूटी से बालोद जा रही थी। जब वे भरदा गांव के पास हनुमान मंदिर के पास पहुंची तब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार तीन ट्रक आगे-पीछे आ रहे थे इसी के चलते यह हादसा हुआ। शिक्षिका नीता बघेल ट्रक की ठोकर से स्कूटी से सड़क में जा गिरी और ट्रक के चक्के ने उनका पूरा सर कुचल दिया। जिसके चलते शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी शिक्षिका मीना साहू भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर घायल शिक्षिका मीना साहू को पहले गरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया पर शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला हॉस्पिटल बालोद रेफर कर दिया गया है।

Categorized in: