भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल 10 अक्टूबर को संपन्न हुई बैठक में माननीय प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह उद्योग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिए निम्न नामों की अपनी स्वीकृति प्रदान की।
छत्तीसगढ़ में मरवाही विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिए डॉक्टर गंभीर सिंह के नाम पर सहमति जताई गई वही गुजरात मणिपुर झारखंड के लिए भी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

Categorized in: