रायपुर- रायपुर के पुजारी पार्क स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूर ने मजदूरी का भुगतान नहीं करने पर ठेकेदार की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बलौदाबाजार निवासी रोमन लाल कन्नौजे के रूप में की है जिसने मजदूरी नहीं देने की वजह से महाराष्ट्र, लातूर निवासी ठेकेदार रमेश मुर्मे उर्फ बालाजी से विवाद बढ़ा और आरोपी ने राड से मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस को बताया आरोपी ने बताया कि उसके साथ तीन से चार मजदूर ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। पैसा मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था।

मजदूर देर शाम काम खत्म होने के बाद मजदूर घर जा रहे थे। ठेकेदार भी अपना काम खत्म कर बाइक से निकल रहा था।

इस दौरान रोमन ने ठेकेदार से अपने और उसी के गांव के रहने वाले अन्य मजदूरों की मजदूरी मांगी। ठेकेदार ने दो-तीन दिन में देने की बात कही।

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर रोमन ने पास पड़े राड से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। रमेश लहुलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर उपस्थित अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Categorized in: