रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी युवक के रिश्तेदार का फेसबुक आईडी किसी के द्वारा हैक करके फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया जिसे युवक ने स्वीकार किया जिसके बाद युवक से 10 हजार रुपय की मांग की गई तो युवक ने 5 हजार रुपय और फिर जिद करने पर 2 हजार दिए , जब युवक से पुनः पैसे की मांग की जाने लगी तो वह अपने फुफेरे भाई को फोन किया तो उसे पता लगा कि उसके साथ में फर्जीवाडा हुआ है, जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत रामनुजगंज थाने में लिखित रूप में की है।
नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी असगर खान पिता बेचू खान उम्र 27 वर्ष को उसके फेसबुक पर उसके फूफेरे भाई का फ्रेंड रिक्वेस्ट 9 जुलाई को आया जिसे वक्त तुरंत एक्सेप्ट कर लिया जिसके बाद मैसेंजर में पैसा की मांग बहुत अर्जेंट कहते हुए की जाने लगी और कहा जाने लगा कि सुबह पैसा लौटा देंगे ₹10000 असगर को मैसेंजर के माध्यम से मांगा गया असगर ने ₹5000 तुरंत भेज दिए तो दोबारा मैसेंजर में मैसेज किया कि और पैसा चाहिए तो असगर ₹2000 और गूगल पे किया जब इतना देने के बाद और पैसा मांग की जाने लगी तो तुरंत उसने अपने पहले भाई इकबाल खान को फोन किया तो उन्होंने बताया कि मेरा कोई फेसबुक आईडी हैक करके ऐसा कर रहा है जिसके बाद असगर के होश उड़ गए वह इसकी शिकायत रामानुजगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।

ठोस कार्यवाही की है आवश्यकता आए दिन लोगों के फेसबुक हो रहे हैक……..
विगत कुछ दिनों से फेसबुक हैक कर पैसा मांगने का सिलसिला लगातार हो रहा है कई लोग इसमें ठगी के भी शिकार हो जा रहे हैं इस पर तत्परता से साइबर एक्सपर्ट की मदद से कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है ताकि ठग पहचान में आए।

इज्जत में असगर ने दिए पैसे ……..
असगर अपने फुफेरे भाई इकबाल खान का बहुत इज्जत करता है जब फूफेरे भाई का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया एवं उसके बाद मैसेंजर में पैसा की मांग की गई तो उसके खाता में मात्र ₹7000 थे जिसे वह दो किस्तों में पूरा दे दिया बाद में उसे ठगी का पता चल सका। असगर ने 9644342680 पे गूगल पे किया।

Categorized in: