बलरामपुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 343 पर दलधोवा घाट के आगे बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक मेसी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे की सूचना एक पिकअप वाहन चालक ने तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के चालक अमित मिंज को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने खाई में गिरे ट्रैक्टर से घायल एक व्यक्ति को बाहर निकाला और नदी किनारे से ऊपर चढ़ाया। इसी दौरान हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की ट्रॉली से बिखरे हुए पैकेट देखा तो शक हुआ और नजदीक जाकर जांच करने पर पाया गया कि ट्रॉली के अंदर छोटे-छोटे पैकेट छिपाकर  कुछ रखा हुआ है
जब हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने पैकेट को देखा तो उसमें गांजा देखा गया। जिसकी जानकारी तत्काल यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन को पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बलरामपुर कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की ट्रॉली में भरे हुए गांजे के पैकेट को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है

Categorized in: