राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर एनएच 343 अधौरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को रौंदा एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधौरा शकुंतला पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक सवार युवक निकले थे जैसे हैं सड़क पर पहुंचे ही थे कि रामानुजगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर CG15 CA 2707 वाहन बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और प्रतापपुर नावाडीह निवासी सोनू चेरवा के सिर को कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई वही गोपाल सिंह अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवकों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया
थाना प्रभारी
सुरेंद्र उके ने बताया कि इस मामले में ट्रेलर वाहन को जप्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Categorized in: