राजेन्द्र ठाकुर( राजू)बलरामपुर बलरामपुर दलधोवा घाट पर ट्रक ने बस को ठोकर मार दी ठोकर में आधा दर्जन से ज्यादा बस सवारों को चोटें आई । इस हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। स्थानीय मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। आपको बता दें कि बस रामानुजगंज से होकर अंबिकापुर की ओर जा रही थी तभी राजपुर की ओर से आ रहे ट्रक अनियंत्रित हो गई और बस बस में जाकर टकरा गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया लेकिन इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बलरामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं घटना के बाद ट्रक भी आगे जाकर गड्ढे में फस गई। जिसे बलरामपुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Categorized in: