वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। जोहिला क्षेत्र में चल रहे एसईसीएल इंटर एरिया क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने जा रहे बिश्रामपुर टीम के सदस्य कोतमा के पास सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर तत्काल घायल खिलाड़ियों को स्थानीय लोगों की मदद से जमुना कोतमा के भालूमाड़ा अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

इधर केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर के सीएमओ डॉ. वीएन सिंह ने सूचना पर तत्काल यहां से एम्बुलेंस व चिकित्सकों की टीम को रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि जोहिला क्षेत्र में चल रहे इंटर एरिया क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने बिश्रामपुर टीम के सदस्य अजय नायर, सुरेशन स्वाई, रंजीत मिश्रा, राजेन्द्र प्रधान व अन्य सदस्य आज जोहिला जाने के लिए सुरेशन स्वाई की इनोवा कार में जोहिला के लिए निकले थे। तभी मध्यप्रदेश के कोतमा के समीप टमाटर लोड पिकअप वाहन के चालक ने इनोवा वाहन को विपरीत दिशा से जबरदस्त टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का एक्ससल टूट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर इनोवा से टकरा गई थी। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे घटित दुर्घटना में इनोवा सवार सुरेशन स्वाई, अजय नायर, राजेन्द्र प्रधान, रंजीत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें माइनिंग सरदार गायत्री खदान रंजीत मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात तत्काल एम्बुलेंस से अपोलो अस्पताल बिलासपुर शिफ्ट कराया गया है। हादसे में राजेन्द्र प्रधान के सिर, अजय नायर के कंधे, सुरेशन स्वाई को सीने में चोटआई है जिन्हें भी उपचार के लिए अपोलो भेजे जाने की बात कही जा रही है।

Categorized in: