गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,
टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय मरवाही में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर पेंटिंग, रंगोली, जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से टीबी से बचाव और उपचार का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने समाज में टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने तथा टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित उपचार लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने और जनसमुदाय को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Categorized in: