जिस दिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगेगी उस दिन समझूंगा स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सफल हो गया : स्वास्थ्य मंत्र

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । जिस दिन छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में ईलाज के लिए पूरे विश्वास के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने लगेगी उस दिन मैं समझूंगा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सफल हो गया । छत्तीसगढ़ की सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की व्यवस्थित चिकित्सा सुविधा मरीज को उपलब्ध हो सके और स्थानीय स्तर पर ही मरीज का इलाज हो जाए उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े ऐसा प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है । उक्त बातें मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित पत्रकार भवन में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के समक्ष कही। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों में बीमारी का इलाज करना ही नहीं बल्कि बीमारी को रोकने की भी व्यवस्था बनाना है । छत्तीसगढ़ प्रदेश में विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार है सभी क्षेत्रों में कार्य किया जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 9 महीने हुए हैं इन नौ महीना में सरकार ने अपनी पूरी गारंटी पूरी कर दी है । स्वास्थ्य के क्षेत्र में बस्तर से लेकर अंबिकापुर तक एवं मध्य छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में कार्य किया जा रहे है । सिम्स अस्पताल की तर्ज पर प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों को विकसित कर सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है जहां पर मरीज को सभी तरह का इलाज मुहैया हो सकेगा । प्रदेश के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर शहरों के बड़े अस्पतालों तक को चिकित्सा सुविधा से पूरी तरह लेस किया जा रहा है । डॉक्टरों की कमी को व चिकित्सा स्टाफ के कमी को आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों का वेतन बढ़ाकर उनकी पदस्थापना की जा रही है । आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों में चाहे शहरी हो या ग्रामीण सभी तरह की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने लगेगी । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जिस दिन गांव से लेकर शहर तक सभी सरकारी अस्पतालों में पूरे विश्वास के साथ इलाज के लिए मरीजों की भीड़ आने लगेगी उसे दिन मैं समझूंगा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में सफल हो गया । स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को पत्रकार भवन मनेंद्रगढ़ में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को केक खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Categorized in: