0 बोलीं-समन्वय बनाकर करें कार्य ताकि शासन की योजनाओं का हो सके बेहतर क्रियान्वयन 

0 जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

सूरजपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार कोजिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति  की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती  सिंह ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी योजनाओं का विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्य पेंशन, राशन, मजदूरी भुगतान राजस्व मामले, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आरबीसी के प्रकरणों का तीव्रता से निराकरण किया जा रहा है की जानकारी दी। सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने जिले के सभी विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय कर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने निर्देशित किया। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा मनरेगा के मजदूरी भुगतान समय अवधि में करने निर्देश दिया। जिले में खाद की समस्याओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए डीएपी खाद सहित अन्य खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली समस्या एवं ट्रांसफार्मर खराब का समय अवधि में परिवर्तित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण कार्य कर पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने पालतू पशु एवं आवारा पशु के बेहतर व्यवस्था के लिए चारागाह की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा चरवाहा में रखने के लिए भी कहा एवं आवारा पशुओं की पहचान के लिए टैग लगाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
0 पहुंच विहीन गांवों में सड़क निर्माण हेतु करें प्रस्ताव तैयार
   केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिले के पहुंच विहीन गांवों में सड़क निर्माण के लिए पीएमजीएसवाय के तहत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बरसात के कारण खराब हुए सड़क को मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता पर भी बल देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने निर्देशित किया। उन्होंने संस्थागत प्रसाद व्यवस्था की जानकारी ली तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत हुए कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने बिंदुवार जानकारी दी। बैठक में सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम फसल बीमा योजना की समीक्षा की तथा सम्बधित विभाग को निरंतर कार्य करने कहा। उन्होंने जोबगा ग्राम में पानी की ज्यादा समस्या है वहां डीएमएफ मद से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है।
0 योजनाओं की जानकारी के लिए करें व्यापक प्रचार प्रसार
 केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकांश लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं है उन्हें जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें और उन्हें लाभ दिलाएं। उन्होंने संचालित योजनाओं का निरंतर निगरानी करते हुए बेहतर समन्वय कर योजनाओं का क्रियान्वयन करने तथा जनता की हर प्रकार के समस्याओं का समय अवधि में निराकरण करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीम भाव से अपनी जनता को परिवार समझकर कार्य करें, जिला निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। बैठक में जनप्रतिनिधि गण, दिशा समिति के सदस्य एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Categorized in: