0 भाजपाइयों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
0 बोले- तीन दिवस में  मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

सूरजपुर। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर  को ज्ञापन सौंप कर  जिले के संपूर्ण सहकारी समितियों में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के सहकारी समितियों में रासायनिक खाद डी.ए.पी. व इफ्को की उपलब्धता नगन्य है, जिससे किसानो को कृषि कार्य करने में भारी कठिनाई हो रही है। किसान बाजार से उक्त खाद को कई गुना अधिक कीमत में लेने के लिए मजबूर है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानी एवं किसानों के हितों के रक्षा के लिए तीन दिवस के भीतर रसायनिक खाद  सहकारी समितियों में उपलब्ध कराने की मांग की गई है।  आगामी तीन दिवस में जिले में रासायनिक खाद उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में भाजपाइयों ने  आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसके लिए के लिए शासन एवं प्रशासन को जिम्मेदार बताया गया है।इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, रामकृपाल साहु, थलेश्वर साहु, सत्यनारायण सिंह प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा, भुलन सिंह, श्रीमती पुष्पा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली सोनी, श्यामा पांडे, अशोक सिंह, रामानन्द जायसवाल, कौशल सिंह, शशिकांत गर्ग, मोहन शर्मा, राजेश्वर तिवारी, लालचंद कुर्रे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, अजय श्याम, सुरेंद्र राजवाड़े, नीलू गुप्ता, देवधन बिंदिया, मोहन शर्मा, मदन साहू, सुनील साहू, सुभाष राजवाड़े, मुकेश गर्ग, रामशिरोमणि साहु, सरोज साहू, अनिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन, भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, राजेश साहू सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजयुमो व महिला मोर्चा के साथ-साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: