राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर_बलरामपुर संभागायुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने गिरदावरी, आश्रम-छात्रावास निरीक्षण, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा विभाग प्रमुखों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा उपरांत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभागायुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो ने विकासखण्ड राजपुर के परसागुड़ी में राजस्व विभाग द्वारा किये जा रहे गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से त्रुटिरहित गिरदावरी करने के निर्देश दिये और पटवारी को मौके पर बुलाकर विभिन्न रकबों से संबंधित जानकारी ली तथा रकबा एवं फसल प्रविष्टि का मिलान भी किया। सुश्री किण्डो ने पटवारी से विभिन्न खेतों के खसरे में कृषि उपयोग भूमि, गैर कृषि तथा पड़ती भूमि की प्रविष्टि के दस्तावेजों का अवलोकन किया। किस खेत मे कौन सी तथा कितनी फसल बोई गई है तथा उसका पंचसाला पंजी में किस प्रकार एंट्री की गई है, उसकी जांच की। उन्होंने कृषक श्री सेजन से बात कर उनके द्वारा बोये गये फसल तथा रकबे की जानकारी का मिलान किया।

Categorized in: