अम्बिकापुर – धान खरीदी त्यौहार के लगातार छठवें दिन भी सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह का धान खरीदी केंद्रों में औचक निरीक्षण जारी है इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर ने लखनपुर विकासखंड अंतर्गत कुन्नी और उदयपुर विकासखण्ड अंतर्गत केदमा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। कुन्नी धान समिति केंद्र के प्रबंधक को किसानों से बारदाना खरीदने के बाद किसान बारदाना पंजी व्यवस्थित ना रखने पर जमकर फटकार लगाते हुए कहा की ₹25 प्रति बारदाना देना सरकार का निर्णय और किसानों का हक है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही वहां मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याएं जानी तथा त्वरित निराकरण के आदेश दिए कुन्नी धान खरीदी केंद्र अंतर्गत 26 गांव आते हैं जिसमें 2017 किसान रजिस्टर्ड है अभी तक यहां पर 382 टोकन काटे जा चुके हैं जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर दूरस्थ वनांचल स्थित धान खरीदी केंद्र केदमा पहुंच कर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिये केदमा धान खरीदी केंद्र अंतर्गत 13 गांव आते हैं जिसमें कुल 389 किसान रजिस्टर्ड है

Categorized in: