राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के तृतीय कार्यकाल का प्रथम सम्मेलन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनी निकुंज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण कर जिले में नए कार्यकाल की आधिकारिक रूप से शुरुआत की।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव एवं सिद्धनाथ पैकरा, श्री मुन्शी राम, श्री रामप्रताप सिंह, श्री बद्री यादव, श्री रविप्रताप मरावी, श्रीमती अनुसुइया वर्मा, श्रीमती अनीता मरकाम, श्रीमती गीता पैकरा, श्रीमती अनार सिंह, कुमारी संजीता, श्रीमती बेला कुशवाहा एवं श्रीमती साधना यादव उपस्थित रहे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो, लेखाधिकारी श्रीमती अराधना तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत के आगामी विकास कार्यों और नीतियों पर चर्चा की गई, जिससे जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Categorized in: