भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने निष्कासन का पत्र किया जारी

बैकुंठपुर। कोरिया के भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने अपराधिक व पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा नेता व जिला कार्यसमिति सदस्य संजय अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

इस संबंध में उन्होंने 03 मार्च 2023 को एक पत्र जारी कर इसकी प्रतिलिपि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित किया है।

संजय अग्रवाल को एक लाइन में जारी पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने उल्लेखित किया है कि आपको भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य के दायित्व से मुक्त किया जाता है। पत्र की प्रतिलिपि अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, पवन कुमार साय प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा, संजय श्रीवास्तव संभागीय प्रभारी भाजपा सरगुजा, प्रबल प्रताप सिंह जुदेव  जिला संगठन प्रभारी भाजपा व  परमेश्वरी राजवाड़े जिला संगठन सहप्रभारी भाजपा छत्तीसगढ़ को प्रेषित की है। विदित हो कि गत दिनों भाजयुमो नेता के साथ हुई मारपीट की घटना में सूरजपुर पुलिस ने भाजपा नेता व बिल्डर संजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Categorized in: