सूरजपुर/ 29 नवम्बर 2021/ 
  जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने जनपद प्रतापपुर के खड़गवां गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने खड़गवां गौठानों का निरीक्षण कर गौठानों में कोटना बनाने, मेडों पर सेम, लौकी, नेनुआ आदि लतादार सब्जियों को लगाने के लिए कहा। साथ ही जनपद सीईओं को एनआरएलएम से समन्वय बनाकर जल्द से जल्द वर्मी कम्पोस्ट खरीदी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिला समूह को इससे जोडे़ जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुर्गी शेड, बकरी शेड, वर्मी कम्पोस्ट, चारागाह का अवलोकन किया तथा साथ ही सचिव गौठान में महिलाओं सहभागिता बढ़ाते हुए उन्हंे सक्रीय होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण कड़ी में उन्होंने सोनगरा धान खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं से अवगत हुए। समिति प्रबंधक ने बताया कि खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाए कर ली गई। जिसमें कम्प्यूटर, सीसीटीवी, लाइट, कांटा ,बारदाना उपलब्ध करा ली गई है। जिला पंचायत सीईओ बताया कि छोटे किसानों का धान पहले खरीदा जाएगा उसके बाद बड़े किसानोें का। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को सचिव, पटवारी, किसान मित्र, कोटवार के माध्यम से सूचित करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिपं सीईओ ने सोनगरा में ही बने रहे निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का मुआयना किया और कहा कार्य गुणवक्ता पूर्ण हो इस बात का विशेष ख्याल रखें।
इसी कडी में जिपं सीईओ ने सिलफिली हाई स्कूल में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तथा बच्चों से बात की। उन्होंने बच्चों से सक्षम सूरजपुर के द्वारा ई लाइब्रेरी के माध्यम से किस प्रकार पुस्तका प्राप्त करते है। बच्चों ने बताया कि समक्ष सूरजपुर ई लाइब्ररी कोरोना से पहले अच्छा तरह काम कर रहा था। उसके बाद से बन्द हो गया। बच्चों बताया कि रोल नम्ब्बर के द्वारा आईडी जनरेट होता था। और उसके द्वारा जो किताब चाहिए वह 15 दिन के लिए मिल जाता था। जिपं सीईओ बच्चों को जल्द से जल्द सक्षम सूरजपुर ई-लाइब्रेरी को चालू करा बच्चों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आवश्वान दिया है।
इस दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: