रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित कलेक्टर ने तत्काल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कन्हर एनिकट का गेट खोले जाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बीते 48 घंटों से जल संसाधन विभाग की टीम गेट खोलने के लिए मौके पर तैनात है वही आज सुबह बरसते पानी के बीच 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक गेट को खोला जा सका वही जल स्तर बढ़ने के बाद अभी भी विभाग की टीम मौके पर तैनात है एवं जल स्तर को कम होने का इंतजार कर रही है।

गौरतलब है कि कन्हर एनीकट का गेट नहीं खोले जाने से वही लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी के बढ़ते जल स्तर की जानकारी कलेक्टर को मिली तो आधी रात में अधिकारियों का दल कन्हर के जलस्तर का जायजा लेने भेजा था वही तत्काल एनीकट का गेट खोले जाने के निर्देश दिए थे कलेक्टर के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग की 4 सदस्य टीम अम्बिकापुर से गेट खोलने पहुंची थी जो विगत 48 घंटे से जलस्तर कम होने का इंतजार कर रही थी इसी बीच आज सुबह मूसलाधार बारिश के बीच एक गेट को खोला जा सका जिसके बाद ऊपर हो रही वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ गया वहीं अन्य गेट खोले जाने के लिए विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम, एसडीओ संजय ग्रायकर, अनिल गुप्ता, फील्ड असिस्टेंट सतीश कुर्रे अनवर खान सहित जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर डटा है। गेट खोलने वाली टीम को लीड कर रहे दौलत राम ने कहा कि हम लोग 24 घंटे यहीं पर है जैसे ही जलस्तर कम होगा तैयारी में है गेट खोल देंगे।

                 

उफनते पानी एवं मूसलाधार बारिश के बीच खोला गया गेट…….. अंबिकापुर से आए जल संसाधन विभाग के 4 सदस्य टीम के द्वारा 48 घंटे इंतजार के बाद उफनती पानी एवं आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच 6 घंटे की मशक्कत के बाद एक गेट को खोला परंतु ऊपर हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के कारण अन्य गेटो को खोले जाने के लिए सभी मौके पर तैनात हैं। जल संसाधन विभाग के हेल्पर दौलत राम, झूमर राम पहलवान राम कृष्णा राम गेट खोलने के लिए तैनात है।

कमर में रस्सी बांधकर खोला गेट……. सुबह मूसलाधार बारिश हो रही थी वही कनहर नदी भी उफान रही थी वही सुरक्षित तरीके से गेट खोले जाने के लिए बुजुर्ग कर्मचारी कृष्णा राम के द्वारा अपने कमर में रस्सी बांधकर एक गेट को खोला गया।

मौके पर तैनात रह जल संसाधन विभाग के अधिकारी…….. जिस प्रकार से कन्हर नदी उफन रही थी वही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी इसे देखते हुए आज सुबह से ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम सहित जल संसाधन विभाग का पूरा अमला मौके पर डटा रहा एवं गेट खोल रहे हैं कर्मचारियों का हौसला अफजाई करता रहा।

Categorized in: