शादी के दिन दूल्हे के दोस्तों द्वारा दुल्हन और उसकी सहेलियों के साथ की गई हरकत भारी पड़ गई। दूल्हा बारातियों संग बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा था, लेकिन उसकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। दरअसल द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई थी। यहां जयमाल स्टेज पर दूल्हा और उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। इसी बीच दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंची, इसी दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों के साथ अजीब हरकत कर दी। इतना ही नहीं दुल्हन जब दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ी तो उसे भी किसी चीज का एहसास हुआ, इसके बाद दुल्हन सीधे अपने कमरे में गई और शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया। ये खबर जब बारातियों और लड़की वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। दूल्हे और दुल्हन के परिजनों ने मनाने की काफी कोशिश की लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। शादी के लिए हरहुआ में एक लॉन बुक किया गया था। रविवार की शाम बारात लॉन पहुंची, जहां लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। द्वारपूजा संपन्न होने के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच नशे में दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन की सहेलियों को देखकर छींटाकशी करने लगे। इससे दुल्हन और उसकी सहेलियां नाराज हो गई लेकिन लोग शांत रहे। बाद में दूल्हे के गले में वरमाला डालते वक्त दुल्हन को एहसास हुआ कि दूल्हा भी नशे में है। इसके बाद दुल्हन स्टेज से उतरकर लॉन में अपने कमरे में चली गई।

विराट कोहली छोड़ेंगे RCB का साथ? पीटरसन ने दी हैरतअंगेज सलाह, बोले- इस IPL टीम से खेलो
गुस्से में दुल्हन को स्टेज से उतरकर कमरे में जाते देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। इसके बाद दुल्हन के परिवार की महिलाएं उसके कमरे में पहुंचीं तो दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार करने की जानकारी जैसे ही लड़के पक्ष के लोगों को हुई तो वे हैरान रह गए। इसके बाद वहां मौजूद दूल्हे के पिता और भाई ने दूल्हे को वहां से बाहर निकाला और गाड़ी में बैठा दिया। फिर काफी देर तक दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान दुल्हन के भाई ने भी अपनी बहन को समझाने की कोशिश कीं, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दुल्हन ने पूरी बात बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। फिर सुबह करीब 4:30 बजे तक पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अंत में दोनों पक्षों में शादी में आए खर्च और अन्य सामान के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस बारे में हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल द्वारा बताया गया कि दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब के नशे में है और शराब पीने वाले से वह शादी नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा सूचना मिलने के बाद पुलिस लान में गई थी उसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर भी आए थे। सुबह करीब चार बजे आपस में सुलह समझौता कर दोनों पक्ष के लोग वापस चले गए। वही बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी दूल्हे ने शराब पीकर दुल्हन को अपशब्द कह दिया था जिससे किसी तरह दोनों पक्षों ने संभाला था।

Categorized in: