अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज जिला के चांदो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरडीह पारा चलचलचुआं में विगत दिनों जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार टांगी से वार कर प्राणघातक हमला कर दिया. इस हमलें से व्यक्ति लहूलुहान होकर बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के तुरंत बाद चांदो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की. तो वहीं कुछ दिन बीतने के बाद पीड़ित पक्ष ने चांदो पुलिस की कार्यवाही से निराश होकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अम्बिकापुर को आवेदन प्रस्तुत कर इस पूरे मामलें को अवगत करते हुवे उच्च स्तरीय जांच की मांग की हैं. साथ ही प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक रायपुर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को दी हैं। इसके अलावा एक अभियान में ग्राम सबाग पहुचे विधायक चिंतामणि महराज को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई हैं.

इस मामलें में प्रार्थी दिनु प्रसाद यादव ने आवेदन के माध्यम से बताया हैं कि प्रार्थी के भाई राम सागर यादव पिता स्वर्गीय शांति प्रसाद यादव का ग्राम चलचलचूआं ग्राम पंचायत कुरडीह में पूर्वजों से जमीन हैं. जिसको 25 सितंबर 2022 रविवार को हल से जुताई करने गया था. इस दौरान रामसागर यादव को उक्त ग्राम के ही निवासी दीपनारायण यादव, पंचेश्वर यादव व विष्णु यादव सहित घर परिवार गुट बना कर रामसागर यादव को जान से मारने व खेत में ही जला देने की साजिश रचकर घटना को अंजाम दिए. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटना दिनांक को एफआईआर दर्ज की गई. प्रार्थी ने थाना प्रभारी चांदो के उपर घटना क्रम में दर्ज केश को कमजोर करने का आरोप लगाकर न्याय की गुहार लगाई हैं.

पहले के आवेदन पर कार्यवाही नही..बच्ची ने सुना आवाज तो बची जान

इस मामलें में बिंदुवार जानकारी अवगत कराते हुवे प्रार्थी ने आगे बताया हैं कि उक्त घटना होने के पूर्व हमलावर रों द्वारा रामसागर यादव को मारने पीटने की धमकी एवं लड़ाई झगड़ा किये जाने की सूचना थाना प्रभारी चांदो को 5 सितंबर 2022 को दिया गया था. परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिससे हमलावरों के हौसला बुलंद था और 25 सितंबर को उक्त हमलावरों के द्वारा टांगी से सर में मारकर राम सागर यादव को बेहोश कर लाठी पत्थर से मारकर गला दबाकर छाती में मारे तथा शरीर के पैर हाथ सभी भागों पर लाठी पत्थर से वार किए. इस दौरान राम सागर यादव टांगी के हमले के साथ ही बचाव – बचाव की आवाज देते हुवे बेहोश हो गया. जिस आवाज को घर की एक छोटी बच्ची सुनकर तुरंत अपनी माँ उसमानी यादव को बुलाई. जिसने बीच बचाव किया. इस पूरे घटना को हमलावरों का भाई वृंदबिहारी यादव पिता बनवारी यादव देख रहा था.

एक गिरफ्तार बाकी फरार, प्रार्थी को षडयंत्र पूर्वक फ़साने की साजिश

घटना दिनांक के दिन रामसागर यादव को खून से लटपट गंभीर स्थिति में थाना ले जाया गया तो हमलावर पंचेश्वर यादव पहले से थाना में उपस्थित था. और कुछ ही मिनट बाद दीपनारायण यादव भी पहुच गया. दो आरोपी पुलिस के समक्ष पहुच चुकें थें. उसके बाद भी 26 सितंबर को पंचेश्वर यादव व विष्णु यादव को फरार घोषित कर एक ही व्यक्ति दीपनारायण यादव को जेल भेजा गया हैं. तथा थाना प्रभारी व टीम ने हमला करने वालों में से दीपनारायण यादव के भाई बृजबिहारी यादव पिता बनवारी यादव से झूठा ब्यान लेकर रामसागर एवं प्रार्थी को षड्यंत्र में फंसाने की साजिश रचा गया हैं.

आवेदक ने आगे यह भी बताया हैं कि थाना प्रभारी व टीम के द्वारा 26 सितंबर एवं 27 सितंबर को 2 दिन तक घटनास्थल चलचलचूआं में जा-जाकर बयान लिया गया एवं जप्ती बनाया गया तथा षड्यंत्र पूर्वक हमलावरों द्वारा अपने परिवार के बृन्दबिहारी यादव को काउंटर केस कराने की समझाइश दी गई.

प्रार्थी पर कई आरोप लगाकर शिकायत

वृंदबिहारी यादव जो गवाहदार हैं के कहने पर अंजनी यादव पति प्रेम लाल यादव को रामसागर यादव एवं भाई दीनू प्रसाद यादव को झोपड़ी जलाने और छेड़छाड़ के आरोप में फंसाने की साजिश रची गई हैं एवं अंजनी यादव के द्वारा एक पोर्टल वालों के पास जाकर बयान दर्ज कराकर झूठी खबर चलवाई गई. तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में आवेदन दिया गया हैं। घटना दिनांक के दो दिवस बाद प्रार्थी पक्ष के ऊपर मामला दर्ज किया जाना जांच का विषय हैं ? आरोप हैं कि आवेदिका मनगठित छेड़छाड़ एवं विभिन्न प्रकार का आरोप लगाकर राम सागर यादव एवं उसके भाई दीनू प्रसाद यादव के द्वारा दर्ज केस को कमजोर कर न्याय से वंचित करना चाहती हैं।

इन्होंने कहा…

इस मामले में सरगुजा रेंज के आईजी अजय यादव ने कहा मैंने जांच के लिए एसपी बलरामपुर को भेजा हैं. जहां से जानकारी मिल जाएगी.

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा मामलें की जांच कराएंगे यदि गलत तरीके से अपराध कायम कराया गया होगा तो यह विवेचना का विषय हैं. जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी.

इस मामलें में जानकारी लिए जाने पर थाना प्रभारी चांदो एसआई विजय कुमार केवर्थ ने गोल-मोल जवाब देते हुवे बाद में जानकारी दिए जाने की बात कहीं हैं।

शिकायत के अगले दिन आरोपी जेल दाखिल

11 अक्टूबर को प्रार्थी पक्ष के द्वारा पूरे मामलें की शिकायत के बाद अगले ही दिन आज बुधवार 12 अक्टूबर को बाकी के फरार पंचेश्वर यादव व बिष्णु यादव दो आरोपियों को चांदो पुलिस गिरफ्त में होना बताये जाने की जानकारी मिलीं हैं. जिन्हें धारा 294, 506, 323, 307, 324, 34 भादवि के तहत आज 1:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाना बताया जा रहा है.

Categorized in: