रायपुर । शहर में जमीन खरीदी के नाम एक बार फिर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  ये घटना तिल्दा-नेवरा थाना की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार राजपाल और उसके भाई भगवान दास राजपाल ने तिल्दा-नेवरा स्थित अपने राईस मील से लगी अपनी जमीन को पिड़ित विशाल केशरीमल अग्रवाल को 1.35 करोड़ में साल 2014 में बेचा था।  

पुलिस ने कहा कि पीड़ित और आरोपियों के बीच वर्षो से परिवारिक संबंध था जिसके चलते पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए ज्यादा दबाव नहीं बनाया।  इस बीच आरोपियों ने पीड़ित को 26 लाख रूपए दिए और बाकी रकम भी वापस देने की बात कही पर जमीन बिकने के बाद भी पीड़ित को उसके 98 लाख रूपए नहीं लौटाए। 

तब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जहाँ आगे की जांच चल रही है।

Categorized in: