मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जब तक नए सिरे से पुनर्गठन ना हो तब तक मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया जा सकता है मैंने कभी भी मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की बात नहीं कही है मैं झूठ नहीं बोलता हूं वैसे छत्तीसगढ़ में 36 जिले बनने चाहिए ! उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने अपने मनेंद्रगढ़ के प्रवास के दौरान शुक्रवार को नगर पालिका द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में कही है ! उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को शाम मनेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने लेदरी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व कांग्रेसी नेताओं सहित अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए ! विधानसभा अध्यक्ष श्री महंत शुक्रवार की सुबह लेदरी गेस्ट हाउस से प्रस्थान कर सिद्ध बाबा धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली व विकास की कामना की ! उन्होंने सिद्ध बाबा धाम में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा भव्य मंदिर निर्माण व सौंदर्यीकरण की बात कही ! तत्पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत नगर पालिका द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नगरपालिका के सभागार कक्ष में पहुंचे जहां पर नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पार्षद गण एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन कर सम्मानित किया ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके द्वारा कभी भी मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने की बात नहीं कही गई है वे ना तो झूठ बोलते हैं और ना ही झूठा आश्वासन देते हैं! जब तक नए सिरे से पुनर्गठन ना हो तब तक मनेंद्रगढ़ को जिला नहीं बनाया जा सकता है ! पत्रकारों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव जिला बनाने की बात कहे होंगे उनकी अपनी बात है लेकिन उनके द्वारा जिला बनाने की बात कभी नहीं कही गई है वैसे छत्तीसगढ़ में 36 जिले बनने चाहिए ! विधानसभा अध्यक्ष श्री महंत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की अभी संभावना नहीं है पर उसकी लड़ाई लड़ी जा रही है उसके पहले 300 बिस्तर का अस्पताल होना चाहिए जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है 300 बिस्तर का अस्पताल बनने में भी तीन-चार साल का समय लग जाएगा ! आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सकती है इससे नगरवासी व मनेंद्रगढ़ गौरवान्वित होगा ! उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से कोरिया जिले के विकास की लड़ाई उनके द्वारा लड़ी जा रही है आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी ! उन्हें कोरिया जिले से बहुत प्यार व लगाव है कोरिया जिले के संपूर्ण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे ! विधानसभा अध्यक्ष श्री महंत ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में इनडोर स्टेडियम, ट्रांसपोर्टनगर की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन उसके लिए सबसे पहले जगह की आवश्यकता होगी उसके लिए जगह का चिन्हाकन किया जाना चाहिए ! पत्रकारों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होंगे तो तीन या चार विधायक जोगी कांग्रेस के शामिल होंगे दो विधायक नहीं शामिल होंगे ! विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने अभिनंदन समारोह में कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आपसी सामंजस्य बनाकर पार्षदों की सहमति से इमानदारी पूर्वक काम करें जिससे शहर का समुचित विकास हो सके ! इस अवसर पर भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, पार्षद पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, नागेंद्र जायसवाल, श्यामसुंदर पोद्दार, रूबी पासी, सुनैना विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति, अभय तेज बड़ा, एल्डरमैन पार्षद ज्योति मजूमदार, रोमा चटर्जी सहित अन्य पार्षद व प्रतिनिधि उपस्थित रहे !

Categorized in: