0 शहर के वार्ड क्र 3 व4 में पहुंचे कलेक्टर सुनी समस्याएं

0 त्वरित निराकरण के निर्देश

चंचलेश श्रीवास्तव
सूरजपुर। जनसंवाद के माध्यम से दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने नगर के वार्ड क्र 3 व 4 में शिविर लगाकर लोगो से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और समस्याओ के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। शहर हो या गांव लोगो से मिलने व उनसे संवाद करने कलेक्टर डॉ सिंह का सादगी भरा अंदाज लोगो को इतना भाता है कि लोग यह कहने को विवश हो जाते है कि ये कलेक्टर है या फिर घर वो मुखिया जो समस्याओ के साथ मन की बातें जानकर उसका न केवल निराकरण करते है बल्कि अपनी जिम्मेदार उपस्थिति का एहसास भी कराते है। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप कार्य में जुटे जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 और 4 में जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर व्यक्ति तक छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे जिसके वे हकदार है। इन्ही योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने एवं समस्याओ के निराकरण के लिए जिला प्रशासन गांव से लेकर शहर तक लोगो के द्वार तक पहुंच रहा है और जनसंवाद के माध्यम से संवाद स्थापित कर समस्याओ के निदान की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है। जिससे लोगो मे जिला प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।आज का जनसंवाद वार्ड क्र 3 की पार्षद श्रीमती पुष्प लता साहू 4 के पार्षद वीरेंद्र बंसल की मौजूदगी व कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, एसडीएम रवि सिंह नगर पालिका सीएमओ सुश्री जोत्सना टोप्पो की अगुवाई में किया गया। कलेक्टर ने समस्याओं का निराकरण करते वार्ड नंबर 4 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत व्यवस्था ठीक करने व नाली निर्माण पेंशन सहित स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 3 में स्ट्रीट लाइट लगवाने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए। साथ ही सरोवर धरोहर योजना की जानकारी लेते हुए सीएमओ ने बताया कि शासन की यह योजना के लिए नगरीय क्षेत्र के 3 तालाब का चयन किया गया है। जिसमे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने नगर के सभी तलाबों को जोड़ने के निर्देश दिए है। इस दौरान वार्डवासियो सहित नगरीय क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: