प्रेमनगर(पप्पू यादव)- जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत प्रेमनगर के जनपद सीईओ एम एल वर्मा को रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव एक सप्ताह पहले हुआ है जिससे उन्हें डॉक्टर की सलाह पर होम आईशोलेशन में रखा गया है उन्होंने वाट्सअप के माध्यम से खुद ही यह जानकारी दिया और लिखा कि मेरे जगह पर समस्त प्रभार भूपेंद्र बैरागी को दे रहा हूँ पर शासकीय कार्य पूरी तरह से ठप चल रहा है जनपद पंचायत प्रेमनगर पूरी तरह से लचर हो चुका है अधिकारी-कर्मचारी सभी मनमाने हो चुके हैं उनका मन करता है तो ड्यूटी आते हैं और मन करता है तो ड्यूटी नही आते हैं जिससे जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही समय पर नही किया जा रहा है जबकि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है जनपद सीईओ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जनपद पूरी तरह से बाबू मय हो चुका है जिससे जनप्रतिनिधियों को परेशानी हो रहा है कार्यक्रम अधिकारी जो समस्त प्रभार में हैं उनका जनपद पंचायत में पता भी नही चलता कब आते हैं और कितने समय चले जाते हैं जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभी ग्राम पंचायतों में कितने निर्माण कार्य हैं जिन्हें समय पर पूर्ण करने हैं और कितने निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं जिनका भुगतान शेष है लेकिन कोई अधिकारी-कर्मचारी अभी तक कोई ध्यान नही देते हैं जनपद क्षेत्र के अंतर्गत एक सब इंजीनियर है जो पूरे जनपद को देखते हैं सही समय पर मुल्यांकन नही कर पाते हैं जिसके कारण समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पाते हैं जैसे जनपद पंचायत प्रेमनगर के अंतर्गत कई नवगठित पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कार्य समय सीमा के साथ पूर्ण करना है लेकिन जिस स्तर तक आज होना चाहिए अभी तक नही है जिससे क्षेत्र जनप्रतिनिधियों में असन्तोष ब्याप्त है जनप्रतिनिधियों के कहना है जनपद पंचायत प्रेमनगर के अंतर्गत सब इंजीनियर और पदस्थ किया जावे जिससे निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा सके जनपद पंचायत प्रेमनगर के सीईओ का कोरोना पॉजिटिव होने से पूरे कर्मचारियों का मनमौजी राज हो चुका है इस आर.ई.एस के अनुविभागीय अधिकारी साहब का तो आने जाने का टाइम ही अलग हो चुका है पूरे विश्व मे कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है इंजीनियर साहब एव एस. डी.ओ साहब कभी मुख्यालय में नही रहते हैं अम्बिकापुर से आ जाकर अपने ड्यूटी में तैनात रहते हैं यही कारण है समय पर काम नही कर पाते हैं और निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने और पूर्ण किये हुवे निर्माण कार्यों का सही समय पर भुगतान नही हो पाता है जिसकी खामियाजा क्षेत्र की जनताओं एव जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है सीईओ का कोरोना पॉजिटिव आना इनके लिए बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हुआ है।

Categorized in: