अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बलरामपुर रामानुजगंज कलेक्टर विजय दयाराम के आदेशानुसार जिला अंतर्गत समस्त ग्रामों में संचलन एजेंडा के अनुसार 21 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश जारी किया गया था. उक्त आदेश कार्यालय कलेक्टर पंचायत शाखा बलरामपुर के द्वारा 16 नवंबर को जारी किया गया. इसके परिपालन में ग्राम सभा आयोजित कर एजेंडा के बारे में रणनीति तय की जा रही हैं. किंतु सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति न होने से अब ग्राम सभा का बहिष्कार भी होने लगा हैं। 22 नवंबर को कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजिया के ग्राम सभा का बहिष्कार अधिकारियों की उपस्थिति न होने के कारण कर दिया गया.

उल्लेखनीय है कि जिला बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर सत प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव को दिया गया हैं किंतु अधिकांश ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच एवं सचिव का तालमेल ठीक नहीं होने के कारण आयोजित होने वाली ग्राम सभा की जानकारी ग्रामीणों तक नही पहुच पा रहीं हैं. इसी तारतम्य में मंगलवार को ग्राम पंचायत कंजिया में आयोजित की गई ग्राम सभा में किसी भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति नहीं रही. शासकीय कर्मचारियों के अनुपस्थिति के चलते मंगलवार को ग्राम पंचायत कंजिया में आयोजित ग्राम सभा का पंचो व ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक पंचायत के सभी पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्राम सभा में उपस्थित नहीं होंगे. तब तक इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है। गांव के विकास के लिए आयोजित ग्राम सभा में अगर पंचायत सभी पंच तथा सर्वाधिक ग्रामीण नहीं पहुंचेंगे तो किस प्रकार से विकास की रणनीति बनाई जाएगी।

पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़़ से 4 नवंबर को पत्र जारी कर निर्देश दिए जाने के बाद निर्देश केेे पालन में बलरामपुर कलेक्टर द्वारा 16 नवंबर को पत्र जारी कर 21 नवंबर स 26 नवंबर तक ग्राम सभा आयोजित करने आदेश जारी किया हैैं. लेकिन देखने को मिल रहा है कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधि के अलावा स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारी भी ग्राम सभा की बैठक से नदारद है. जिसके चलते पंचो व ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में विरोध जताया जा रहा है. कुुसमी मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कंजियाा में प्रशासनिक कर्मचारियो अनुपस्थिति व ग्रामीणो को मुनादी के जरिए सूचना नहीं मिलने के कारण वार्ड पंच विनय यादव, दिनेश तिवारी, दीपक कुमार नगेसिया व रघुवीर नगेेसिया ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया.

पंचायत भवन में संचालित हैं शासकीय उचित मूल्य की दुकान, पेड़ के नीचे लग रहा ग्राम सभा, अधूरा हैं पीडीएस भवन

ग्राम सभा का बहिष्कार करने वाले पंचों में से पंच विनय यादव ने ‘छत्तीसगढ़ अखबार” को दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कंजिया में पीडीएस भवन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है जबकि पीडीएस भवन के निर्माण का कुछ राशि भी निकाला गया हैं. पीडीएस भवन का निर्माण नहीं किए जाने से पंचायत भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित की जा रही हैं. जिस कारण पेड़ के नीचे ही ग्राम सभा का आयोजन सरपंच व सचिव के द्वारा कराया जाता हैं. इस स्थान पर ग्रामीणों के बैठक व्यवस्था की पर्याप्त जगह नहीं है. ग्राम पंचायत में शासकीय कई भवन हैं. जिस स्थान पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित की जा सकती हैं. किंतु कुसमी जनपद का सबसे नजदीकी ग्राम पंचायत कंजिया होने के बावजूद दुर्भाग्यवश उक्त सभी निर्माणित भवनों में वाहनों के पहुंच विहीन की स्थिति निर्मित हैं. उक्त भावनों में आवागमन मिल जाने से शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहित अन्य कार्यों के लिए भी उपयोग किया जा सकता हैं।

उक्त मामले में जनपद पंचायत कुसमी के प्रभारी सीईओ संजय दुबे ने कहा कि मुझे ग्रामसभा बहिष्कार की जानकारी नहीं हैं. मैं इसकी जांच कराता हूँ. किस कारण से पीडीएस भवन का कार्य अधूरा हैं. काम का एजेंसी पंचायत ही हैं निर्देश देता हूं कि कार्य को जल्द पूरा कर लें।

Categorized in: