मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! संविधान दिवस पर जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ एवं नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया तथा संविधान की सुरक्षा के लिए शपथ लिया गया ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में नगरपालिका के सभागार कक्ष में पार्षदों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने संविधान की शपथ दिलाई ! इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने संविधान दिवस पर प्रकाश डाला ! नगर पालिका के कर्मचारियों व पार्षदों द्वारा संविधान की रक्षा करने के लिए संकल्प लिया गया ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे सहित नगर पालिका के कर्मचारी व पार्षद गण उपस्थित रहे !

जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार कक्ष में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने जनपद पंचायत के कर्मचारियों व जनपद सदस्यों को संविधान दिवस पर संविधान की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई ! इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने भारत के संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था । इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी । दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 26 नवंबर, 2020 हमारे संविधान को अंगीकर करने की 71वीं सालगिरह है। विधायक श्री कमरो ने कहा कि सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसी आधार पर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र कहा जाता है। भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां शामिल हैं। यह 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जनवरी 1948 में संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया। 4 नवंबर 1948 से शुरू हुई यह चर्चा तकरीबन 32 दिनों तक चली थी। इस अवधि के दौरान 7,635 संशोधन प्रस्तावित किए गए जिनमें से 2,473 पर विस्तार से चर्चा हुई।26 नवंबर 1949 को लागू होने के बाद संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया। विधायक श्री कमरो ने कहा कि संविधान हमें सामाजिक समानता एवं जीने का अधिकार दिया है ! कुछ लोग संविधान को तोड़ने मरोड़ने की कोशिश कर रहे हैं संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए ! इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके निगम ने भी संविधान दिवस पर प्रकाश डाला ! इस अवसर पर बलवीर सिंह अरोरा, जनपद सदस्य कविता देवान, शुद्धू लाल वर्मा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रनजीत सिंह सहित जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे !

Categorized in: