भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पूतला

अंबिकापुर.भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश आह्वान पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश कर चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज को सरकारी पैसे से अधिग्रहण कर मु यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार जनता के पैसे से अपने रिश्तेदार के कॉलेज को खरीद कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सभी संभाग मुख्यमंत्री में भूपेश बघेल का पूतला दहन करना सुनिश्चित किया गया था। इसी तारयत य में सरगुजा संभाग मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा भाजयुमों प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता की उपस्थिती में जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।


भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार शुरू से ही भाई-भतीजा वाद में लिप्त रहती है, जिसका उदाहरण छत्तीसगढ़ में चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज को शासकिय कोष से 125 करोड़ रूपये से खरीदना एवं अपने दामाद को लाभ पहुंचाना जनता के पैसे का दुरूपयोग है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने बताया की प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रही है और अपने निजी लाभ के लिए अपने दामाद के चंदूलाल चन्द्राकर मेडिकल कॉलेज को 125 करोड़ रूपये में खरीद कर भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व की आदत है दामादो को जनता के पैसे को बाटने की किंतु भाजयुमो दामाद की सरकार नहीं चलने देगी, सरकार रेत माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया, जंगल माफिया, बीज माफिया, खाद्य माफिया के बाद अब स्वास्थ्य व्यावास्थाओं में भी निजी एवं व्यक्तिगत लाभ तलाशना शुरू कर दी है। जिसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है।

Categorized in: