102 मजदूरो को ठहराया गया है प्रतापपुर के जजावल कैंप में

सूरजपुर। जिले के एक राहत शिविर में ठहराए गए प्रवासी मजदूर के कोरोना पाॅजेटिव पाए जाने से जिले में हडकंप मच गया है। इस रिपोर्ट के आने के साथ ही जिला प्रशासन सकते में है। हालांकि जिला प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने को कहा है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में ऐसी कोई स्थिति नही है, जिसमें घबराने जैसी बात हो। ज्ञात हो कि जिले में कई ऐसे राहत शिविर बनाए गए है जिनमें प्रवासी मजदूरो को ठहराया गया है। ऐसा ही एक शिविर जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर प्रतापपुर ब्लाक के दूरस्थ अंचल जजावल में भी है। बताया गया है कि यहां करीब 102 मजदूर ठहराए गए है। इन मजदूरो की नियमित जांच की जा रही है। ऐसे ही एक झारखंड के रहने वाले युवक की रेंडम जांच के दौरान सेंपल रायपुर भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट पाॅजेटिव आई है। रिपोर्ट पाॅजेटिव आने के साथ जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन अब इस बात की तैयारी कर रहा है कि जजावल कैंप सहित तमाम कैंपो के मजदूरो की जांच कराई जाए। साथ ही जिसका रिपोर्ट पाॅजेटिव आया है उसे लेकर इस खबर के लिखे जाने तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उसे रायपुर में शिफ्ट किया जाएगा या फिर कहीं और?

Categorized in: