ओड़गी (लव दुबे)- ओडगी उप वनमंडल क्षेत्र के वन परिक्षेत्र कुदरगढ अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र के जंगल में चारो तरफ आग से पुरा वन क्षेत्र आग से धधक रहा था वहीं पुरा वन अमला कुंभकर्णी निंद मे सो रहा था। जिससे वन आग के लपटों से खाक होता जा रहा है और जिम्मेदार जंगलों को आग से बचाव के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। इन दिनों वन परिक्षेत्र कुदरगढ के जंगलों में आग लगी है पर वन विभाग आग पर काबू पाने के जगह कुंभकर्णी निंद मे मदमस्त नजर आ रहा है जिससे जंगलों के बेतहाशा कटाई के बाद बडे पैमाने पर आग लगने से जंगल के वजूद पर अब खतरा मंडराने लगा है। अवैध कटाई और आग की मार झेल रहे जंगल अब जंगल सिमटते नजर आ रहा है जिसका असर आने वाले दिनों में जलवायु पर दिखाई देने लगेगा। आग और वनों की अवैध कटाई से वनों का अस्तित्व की रक्षा करने में वन विभाग की नाकामी से लोगों में अब खासी नाराजगी देखी जा रही हैं। जहाँ वन परिक्षेत्र कुदरगढ अंतर्गत ग्राम पंचायत मसनकी बेदमी टमकी करवां खर्रा पालदनौली कर्री कुप्पी लांजित चिकनी इत्यादी ग्रामों के जंगलों में हफ्ते भर से ज्यादा हो गये पुरा जंगल आग की लपटों से भर गया है और इसका सुध लेने वाले वन अमला कुंभकर्णी निंद मे सोये हुए हैं।

जिले के उप वन मंडल ओडगी अंतर्गत वन परिक्षेत्र कुदरगढ खोड और घुई परिक्षेत्र के जंगलों में गर्मी के दस्तक के साथ ही जंगल में आग का अनवरत सिलसिला भी शुरू हो जाता है आग से जंगलो को बचाने का सरकारी दावों से अलग जंगल में लगने वालीं आग को बुझाना तो दूर वन विभाग को कई दिनों तक इसकी खबर तक नहीं लग पाती। वही कोई स्थानिय व्यक्ति इनसे संपर्क कर जानकारी देना चाहते हैं तो कई अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते या फिर इनका नंबर स्वीच आफ बताता है।

Categorized in: