अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। थाना कुसमी एवं करौंधा में अशोक गुप्ता कलिंदर राम एवं अंगद गुप्ता के विरुद्ध फर्जी अपराधों को निष्पक्ष जांच कराए जाने अंगद गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नाम प्रतिवेदन लिखा है तथा सामरी विधानसभा 08 विधायक चिंतामणि महाराज से न्याय की गुहार लगाई हैं। साथ ही प्रतिलिपि एसडीओपी कुसमी को दी है. विधायक ने न्याय दिलाने का आश्वासन श्रीमती गुप्ता व सोनपुर से पहुँचे जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों को दिया हैं।

श्रीमती ने दिए गये आवेदन में बताया हैं कि थाना कुसमी में अशोक गुप्ता के विरुद्ध सोनपुर कि पंचायत सचिव कुलवंती द्वारा जनपद पंचायत कुसमी में छेड़छाड़ का मनगढत एवं झूठा आरोप लगाते हुए अपराध पंजीबद्ध कराया गया हैं. जनपद पंचायत कुसमी कार्यालय में उस वक्त उपस्थित कर्मचारियों एवं अन्य से पूछताछ किया जा सकता हैं वहां कुलवंती स्वयं अशोक गुप्ता को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पल से मारी और झूठा केस की है. 14 जून को सोनपुर पंचायत के रोजगार सहायक साधना सिंह द्वारा कलिंदर राम और अंगद गुप्ता के विरुद्ध मनगढ़त एवं झूठा केस दर्ज कराई है जबकि उस दिन कलिंदर राम ग्राम सोनपुर में था इसकी जांच वहां से ग्रामीणों के माध्यम से कराया जाए और अंगद गुप्ता घटना दिनांक को जसपुर जिला के कई गांव में कपड़ा किराना एवं चप्पल दुकान लगाकर बिक्री कर रहा था जहां से वापस रात 10:30 बजे कुसमी आए थे जिसकी पुष्टि वहां के सरपंच एवं ग्राम वासी से कर सकते हैं।

श्रीमतीगुप्ता ने गुहार लगाते हुए उक्त दोनों बिंदुओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में जांच अधिकारी बना कर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है और जो लोग इस तरह के फर्जी अपराध दर्ज करवा रहे हैं उन लोगों पर जांच उपरांत सख्त कार्यवाही करने की भी मांग की है. वहीं सोनपुर के जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक चिंतामणि महराज को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुवे न्याय की गुहार लगाई हैं।

मामले में विधायक चिंतामणि महराज ने कहा है कि गलत परंपरा पर विराम लगाने तथा उच्च अधिकारियों को जांच कर उचित न्याय दिलाए जाने के लिए अवगत करा दिया गया हैं. एवं इस तरह से फर्जी केस करने वालों पर भी सख्त कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को कहा गया हैं।

Categorized in: