राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर एवं विधिक सेवा प्राधिकरण सिराजुद्दीन कुरैशी के निर्देशानुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वह तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष अंकिता तिग्गा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में बच्चों के मध्य अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शामिल हुई। जहां अंकिता तिग्गा ने बच्चों को मानव अधिकार के महत्व के बारे में बतया। सुश्री तिग्गा ने बताया कि मानव अधिकार किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता समानता और सम्मान का अधिकार है। जो कि किसी भी व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होता है। बस हमें जानकारी नहीं होने की वजह से हम अपने अधिकार के बारे में नहीं जान पाते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को बताया कि हम सभी को अपने अपने अधिकार के बारे में जानना चाहिए ताकि हमारा कहीं भी कोई शोषण ना कर सके। इतना ही नही उन्होंने बच्चों को बताते हुए कहा कि इस वर्ष मानव अधिकार दिवस का थीम समानता है जिसका मूल अभिप्राय समानता असमानताओं को कम करना मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना है। जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों के द्वारा बड़ी आत्मीयता के साथ बातों को सुना। जहां स्कूली बच्चों ने भी अपनी अपनी बातें न्यायाधीश के समक्ष रखी। बच्चों की बात सुनकर सुश्री तिग्गा ने उनकी सवाल का जवाब बड़ी आत्मीयता के साथ दिया।
बलरामपुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जय गोविंद तिवारी ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन होनी ही चाहिए अगर हम कर्तव्य का पालन करने लगते हैं तो दूसरों के अधिकार पुष्पित पल्लवित होते हैं उनके अधिकारों की रक्षा होती है और जब हम सिर्फ अपने अधिकारों की बात करते हो तो फिर दूसरे के अधिकारों का हनन करना शुरू कर देते हैं मानव अधिकार को समग्र रूप में देखते हुएहम सब को संकल्प लेना होगा कि हम कर्तव्यों का पालन करें और दूसरे के अधिकारों की रक्षा करें

Categorized in: