अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र के लोगो को नई तकनीक के माध्यम से बॉस के उत्पादन को बढ़ावा देने राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने आईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ प्रोफ़ेसरों के साथ चर्चा की । इस चर्चा में आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रोफेसर वी रामगोपाल राव, बाम्बू उत्पादन के विशेषज्ञ डॉ सुरेश भल्ला और डॉ सुप्रतीक गुप्ता उपस्थित रहे । इस चर्चा में विशेषज्ञों ने बाम्बू मिशन में किये जा रहे कार्यो से नेताम को अवगत कराया जिसपर नेताम ने छत्तीसगढ़ में आकर इन कार्यो को किये जाने हेतु उनसे आग्रह किया है । जिसपर सभी विशेषज्ञों ने आश्वस्त किया कि वे अवश्य छत्तीसगढ़ आकर वहां के जनजातीय क्षेत्र के लोगो को इस मिशन से और नई तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे जिससे राज्य के जनजातीय क्षेत्र के लोगो को व्यापक लाभ मिले
ज्ञात हो कि बांस घास की श्रेणी में आता है और वाणिज्यकि उद्देश्य से इसकी खेती तथा कटाई के लिये वन विभाग की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है, ऐसे में इससे बायोएथेनाल का उत्पादन भी किया जा सकता है ।

Categorized in: