राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर_ जिला मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली निकाली गई। भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्कूटी से शहर में रैली निकालते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर का भ्रमण किया। महिला मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष शकुंतला पोते ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़े हुए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ की सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष शकुंतला पूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बिलासपुर में होने वाले महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी। जिसको लेकर लगातार महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक कर रैली में शामिल होने के लिए रणनीति बना रही है।

Categorized in: