रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार के गठन के बाद से ही अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय अत्याचार हत्या दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाते हुए एवं इस पर तत्परता से कार्रवाई नहीं किए जाने बात कहते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णा रवि के नेतृत्व में एसडीएम के माध्यम राज्यपाल को 13 सूत्रीय बिंदु पर ज्ञापन सौप अनुसूचित जाति वर्ग के सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने की मांग की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कृष्णा रवि ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज हम सभी लोगों ने 13 सूत्रीय मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा श्री रवि ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अत्याचार अन्याय हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही है वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार इस पर तत्परता से कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे पूरे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है यदि इस प्रकार की घटनाएं रुकना बंद नहीं हो रही है वही सरकार इन घटनाओं पर तत्परता से कार्रवाई नहीं करती है। सरकार के रवैए के विरोध में 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति के लोगों के द्वारा आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप तिवारी, अरुण केसरी,भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता शैलेश गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रघुनंदन रवि मीडिया प्रभारी उदय रवि अश्वनी ललन पाल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनोज यादव, विक्रम गुप्ता संतोष यादव,अरुण नागवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: