रायपुर । रायपुर की मंदिर हसौद थाना पुलिस ने हाइवा चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सतनाम सिंह पंजाब का रहने वाला है, और देवपुरी में रह रहा था। हाइवा चुराने के बाद वह उसे नंबर बदलकर चला रहा था और फर्जी दस्तावेज बनवाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हाइवा बरामद कर लिया है।

दरअसल मंदिर हसौद थाना में राजकुमार धृतलहरे, जो हाइवा का ड्राइवर है, ने शिकायत दर्ज कराई कि 6 मई को उसकी हाइवा चोरी हो गई। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 08/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम खोजबीन में जुट गई। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को वाहन चोरी की घटना में संलिप्त सतनाम सिंह निवासी देवपुरी टिकरापारा के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। टीम ने सतनाम सिंह की पतासाजी कर उसे पकड़ा और हाइवा के संबंध में पूछताछ की। पहले वह मुकर गया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हाइवा चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी सतनाम सिंह ने बताया कि वह हाइवा को चोरी कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों में छिपाकर खड़ा कर देता था। वह र्जी दस्तावेज बनवाने की फिराक में था, किंतु नहीं बनवा पाया, जिससे वह एक सप्ताह पूर्व ही वाहन का नंबर बदलकर वाहन का उपयोग कर रहा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हाईवा वाहन क्रमांक सी जी/04/जे डी/7401 कीमती 10,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
सतनाम सिंह पिता अमरीक सिंह उम्र 43 साल निवासी बाबादीप सिंह गुरूद्वारा के पास थाना बंगे जिला नवा शहर पंजाब
हाल पता – हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस 02 जैन पब्लिक स्कुल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।

कार्रवाई में निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्रा थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उपनिरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, कुलदीप द्विवेदी, आर. उपेन्द्र यादव, भूपेन्द्र मिश्रा, सुरेश देशमुख एवं आलम बेग तथा थाना मंदिर हसौद से सउनि. चन्द्रहास वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Categorized in: