अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महराज का सोमवार को एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम कुसमी में रहा. इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग व नगर पंचायत के तहत विभिन्न योजनाओं से चल रहे नगर के विकास कार्य का दिन-भर जगह-जगह पहुँचकर निर्माण कार्यो का अवलोकन किया. विधायक ने बिना अवश्यकता के बन रहे कुसमी से लगे करौंधा मार्ग में नाली निर्माण को जनता के हित का ख्याल रखते हुवे तत्काल रोक लगाकर निर्माणाधिन नाली का भराव करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया.
उल्लेखनीय हैं कि संसदीय सचिव व विधायक चिंतामणि महराज अपने विधानसभा सभा क्षेत्र के निर्माण कार्यो के प्रति सजक रहकर समय-समय पर दौरा कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देशन करते रहते हैं. ताकी बेहतर कार्यो के साथ – साथ जनता को फायदेमंद योजनाओं से जोड़ा जा सकें।

ज्ञात हो कि हाल ही में नगर कुसमी में करोड़ों रुपये की लागत से नल-जल योजना के तहत पाईप लाइन विस्तार का कार्य किया गया हैं. ताकि हर घर पानी की व्यवस्था की जा सकें. करोड़ो के इस कार्य का बिना चिंता किये ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा पाईप लाईन विस्तार के ऊपर ही सड़क किनारे नाली का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था. इसकी जानकारी विधायक चिंतामणि महराज को दी गईं. उन्होंने अपने दौरे में अवलोकन के दौरान देखा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित हो रही नाली बिना आवश्यकता व बिना रुपरेखा के ही कराकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा हैं. जिस स्थान में नाली निर्माण की जा रही हैं वहाँ पर निर्मित हो रहें नाली के नीचे हर-घर पानी के लिए पाईप लाईन का विस्तार किया गया हैं उक्त स्थान के रहगुजर वासी पानी की सुविधा से वंचित हो जायेगे या तो नाली तोड़कर उन्हें नल कनेक्शन दिया जाएगा. विधायक ने कुसमी नगरवासियों के हित का ख्याल रखते हुवे तत्काल मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एके तिग्गा को नाली निर्माण का कार्य बंद कराने निर्देश दिया. इसके साथ ही चन्द मीटर तक निर्माधिन नाली का भराव करने भी कहा हैं. इसके साथ ही नगर में बरसाती पानी के निकासी के अनुसार नाली निर्माण कार्य कराए जाने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया. विधायक ने कुसमी थाना में पहुँचकर कई ग्रामीणों की समस्या को सुनकर कुसमी थाना प्रभारी प्रकाश राठौर को उचित निर्देश दिया हैं।

जलसंसाधन विभाग के लापरवाह रवैये को देख-सुन विधायक ने लगाई कड़ी फटकार
चिंतामणि महराज ने दर्रीपारा जलाशय में दौरे के दौरान जल संसाधन विभाग के द्वारा कराए जा रहे नहर मरम्मत में बिना गुणवत्ता का ख्याल किये घटिया निर्माण कार्य को देखकर नाराजगी व्यक्त की. वहीं भूरसा टोली जलाशय में लंबे समय से पानी ठहराव के लिए गेट खराब पड़ा हुआ हैं. यहां के प्रभावित किसान के द्वारा करीब 10 वर्षों से गेट बनाने जल संशाधन विभाग को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया. इसके बावजूद गेट सुधार के लिये संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई पहल नहीं कि गई. इस बात की जानकारी दौरे के बाद विश्राम गृह पहुँचे विधायक चिंतामणि महराज को एक किसान के द्वारा बताई गई. इस शिकायत से नाराज होकर विधायक ने विश्राम गृह में उपस्थित जल संसाधन विभाग के एसडीओ को खरी-खोटी सुनाई. एसडीओ बिके त्रिपाठी ने इस समस्या को दूर कराने प्रपोजल भेजने की बात कहीं हैं। प्रभावित किसान ने विधायक को यह भी बताया हैं कि उक्त स्थान पर गेट खराब हो जाने के कारण पानी का ठहराव नहीं होता हैं तथा किसानों को खेत मे पानी नहीं मिलने की वजह से भारी परेशानी व नुकसान का सामना करना पड़ता हैं।

Categorized in: