एक सितंबर की शाम खाना खाकर डीसी रोड स्थित क्वार्टर में सोने गया था फिर वापस नहीं लौटा

अंबिकापुर। चाचा को मिले सरकारी आवास में खाना खाकर सोने गए युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक नितिश कुमार पिता सतराम गोड़ 25 वर्ष मूलत: बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पेंडारी का रहने वाला था और प्रतापपुर नाका में रहने वाले चाचा सत्येंद्र के यहां रहकर पढ़ाई करता था। एक सितंबर की शाम को लेकर वह प्रतापपुर नाका स्थित मकान से खाना खाने के बाद कलेक्टर बंगला रोड में चाचा को मिले शासकीय आवास में रोजाना की भांति सोने के लिए गया था। अगले दिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो दो सितंबर की शाम वे शासकीय क्वार्टर में गए। दरवाजा बंद प्रतीत हो रहा था लेकिन वह धक्का देने से खुल गया। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि नितिश मच्छरदानी के अंदर सो रहा है। आवाज लगाने व हिलाने-डुलाने पर जब वह नहीं उठा तो स्वजन उसे पड़ोस में रहने वाले लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी नितिश के पिता सहित संबंधियों को मिलने पर वे अंबिकापुर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पर्दाफास पोस्टमार्टम मिलने के बाद ही हो पाएगा।

Categorized in: