धमतरी – पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान नूतन साहू और डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता रूद्री मेला गई थी जो मेला से वापस धमतरी आने निकली थी तभी पहचान के आरोपी नूतन साहू ने चलो तुम्हे धमतरी छोड़ने की बात कहते हुए अपने साथी डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी के साथ युवती को चारपहिया वाहन की पिछली सीट में अपने साथ बिठा लिया।

फिर दोनों आरोपियों ने छेडछाड करते प्रार्थिया के प्राइवेट पार्ट को छू रहे थे। भटगांव आने के बाद डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी गाडी से उतर गया।

नूतन साहू गाड़ी में ही युवती के साथ रेप करने की कोशिश की और मना करने पर माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देकर गाड़ी से उतारकर जमीन में घसीटा और मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की जिससे गला एवं सिर में चोट आ गयी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

Categorized in: