मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) । मनेंद्रगढ़ सहित पूरे अंचल का आस्था का प्रतीक सिद्ध बाबा धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं घर परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना की । मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित श्री सिद्धबाबा धाम मेला में समिति के सदस्यों के लिये वह अविस्मरणीय समय था जब डोमनहील चिरिमिरी से कु अंकिता सिंह श्री सिद्धबाबा के दर्शन करने घुटनों के बल चलकर पहुची थी ।समिति के सदस्यों ने श्री फल से कु. अंकिता सिंह को सम्मानित किया । अंकिता सिंह पीजीडीसीए की पढ़ाई पूर्ण कर चुकी हैं ।अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं उसे एक कार्य की तलाश हैं काफी दिनों से प्रयासरत हैं सफलता नही मिल पा रही है । वह घुटनों के बल सिद्धबाबा धाम के समक्ष अपनी मनोकामना को पूर्ण करने की कामना लेकर आई थी ।इस दौरान भावुक होकर मेले में उपस्थित भक्तों ने कु. अंकिता सिंह की मनोकामना पूर्ण होने हेतु सिध्द बाबा धाम से कामना की है ।
