प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय राष्ट्रीय शक्ति चेतना पार्टी ने बुधवार को एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर गौ हत्या पर रोक लगाने की मांग की है । भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गौ हत्या रोकने को लेकर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है । भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के तत्वाधान में देश में हो रहे गौ हत्या को रोकने के लिए मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने पैदल रैली निकालते हुए मनेंद्रगढ़ कलेक्टर कार्यालय तक कड़ी धूप में पहुंचे जहां पर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ।
