रामानुजगंज। बुधवार की सुबह नौ बजे ग्राम देवगई राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में स्थित गौशाला के सामने रामानुजगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने गौशाला के बछिया को तेज गति से ठोकर मार दिया, जिसमेें बछिया को गंभीर चोट आई है। गौशाला के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने रामानुजगंज थाने में इसकी सूचना दी है, जिस पर धारा 279 का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार के सुबह यात्री बस अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर जा रही थी, इस दौरान ग्राम देवगई में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 से होते गौ सेवा एवं कल्याण संस्थान की बछिया जंगल की ओर चरने जा रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे बछिया को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गौशाला के अध्यक्ष बद्री यादव एवं कोषाध्यक्ष आनंद चौबे पहुंचे, जिन्होंने इसकी सूचना रामानुजगंज थाने में दी।

Categorized in: