बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत भेलवाडीह में गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जिला पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डॉ बी पी सतनामी, जनपद सीईओ के के जयसवाल, जिला परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता उद्यानिकी से वर्षा भगत ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव वह स्वयं सहायता समूह के महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

                                                      जन जागरूकता कार्यक्रम में पशु विभाग के उपसंचालक डॉक्टर बीपी सतनामी ने लोगों को गौठान एवं गोधन न्याय योजना के बारे में बताया कि इसके तहत गोबर की खरीदी ₹2 प्रति किलो की दर से किया जाएगा उसके पश्चात वर्मी कंपोस्ट तैयार कर उसे पैकेजिंग कर स्वयं सहायता समूह के द्वारा बिक्री किया जाएगा तथा बिक्री उपरांत जो आए होगा उसमें से कुछ राशि समूह को दिया जाएगा। इस तरह से समूह की महिलाएं को अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त होंगे।पशु विभाग के माध्यम से लोग अपनी गाय का कृत्रिम गर्भाधान कराने की सुविधा टीकाकरण मुर्गी पालन हेतु चुजे जैसी योजनाओं का लाभ बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जनपद सीईओ केके जयसवाल ने उपस्थित लोगों को गोधन न्याय योजना के बारे में बताया कि इस की आवश्यकता क्यों पड़ी ? इसका प्रमुख वजह है खेतों में उपयोग हो रहे रसायनिक उर्वरकों के कारण धीरे-धीरे बंजर होती जा रही भूमि तथा उगने वाले अनाज के सेवन से बढ़ती बीमारी यदि इसे सुरक्षित रहना है तथा अपने खेतों में उर्वरा शक्ति को बचाए रखना है तो हमें गोबर से बने वर्मी कंपोस्ट को अपनाना होगा जिससे खेतों में उगने वाले अनाज प्राकृतिक होंगे तथा मानव निरोगी जीवन यापन कर सकेगा।

                                             जिला परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा गौ पालन एवं गौ सुरक्षा को प्रोत्साहन के साथ-साथ पशु पालकों को आर्थिक लाभ देना इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है।गौठान में क्या-क्या सुविधाएं पशुओं के लिए होनी चाहिए पंजी संधारण करना फल सब्जी के पौधे लगाना तथा किसी प्रकार से वर्मी कंपोस्ट तैयार करना है इसकी जानकारी दिए। श्री गुप्ता ने करोना महामारी के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया तथा अपने आसपास उपस्थित लोगों से 2 गज की दूरी बनाए रखने तथा अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोने नाक मुंह हमेशा ढक कर रखने जैसी बातों से भी अवगत कराते हुए जागरूक रहने की बात कही।

Categorized in: