बलरामपुर- छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपनी एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे बलरामपुर के विजय नगर हाई स्कूल प्रांगण में जहां करोड़ों की लागत से पुल पुलिया का शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल। गृह मंत्री के साथ-साथ रायपुर विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय क्षेत्रीय विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह एवं संसदीय सचिव सामरी विधायक चिंतामणि महाराज कार्यक्रम में शामिल हुए जहां विधायकों ने अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्याओं से गृहमंत्री को अवगत कराया वही विधायकों ने गृहमंत्री से अन्य मांग भी की है।

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने क्षेत्र में मिली सौगात को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री गृह मंत्री एवं मंत्रिमंडल का धन्यवाद किया। उसके बाद क्षेत्र विधायक ने अपनी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए अन्य मांग भी गृह मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने अपनी मांगों में जिले में दो नए पुलिस चौकी बनाने एवं क्षेत्र में अन्य सड़क एवं पुलिया की मांग की। क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र की जनता की तरफ से कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार धन्यवाद किया।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन के दौरान क्षेत्र की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्र की जनता को छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार बताते हुए अपनी बात रखी इतना ही नहीं अपनी बातों में कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजना लागू कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले एक कलेक्टर की सरकार थी जिनका कार्यकाल 3 साल तक रहा उसके बाद एक डॉक्टर की सरकार बनी है जिनका कार्यकाल 15 साल रहा इन कार्यकाल में कितना विकास हुआ है आप सब देख रहे हैं छत्तीसगढ़ में 1 साल 10 महीने किसान बेटे की सरकार है जो हर समय किसान हितैषी कार्य कर रही है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों की जो मांग है उस पर विचार विमर्श करते हुए तत्काल बजट में शामिल करने की कोशिश करेंगे ताकि क्षेत्र का विकास ज्यादा से ज्यादा हो सके।

वही मीडिया के सवालों पर पत्रकार सुरक्षा कानून लाने वाली बात पर गृह मंत्री ने कहा कि हम तत्काल पत्रकारों की हमला होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हैं। उन्होंने पत्रकार कमल शुक्ला हमले पर जिक्र करते हुए कहां तत्काल हमारे द्वारा पत्रकारों की एक टीम बनाकर जांच करने के लिए भेजी गई थी जिनके द्वारा हमें तत्काल रिपोर्ट भेजा गया और त्वरित कार्यवाही की गई उन्होंने पत्रकार को चौथा स्थान का दर्जा देते हुए कहा की पत्रकार पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा ऐसे करने वाले को सजा दी जाएगी।

Categorized in: