हरियाणा के गुरुग्राम के बलदेव नगर में लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां शराब के नशे में धुत युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठने को कहा. जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हेलमेट से जानलेवा हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मी नशे में थे. पुलिस ने पीड़िता की बहन और अन्य लोगों के साथ बदतमीजी की.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात गुरुवार की देर रात बलदेव नगर इलाके की है. यहां एक लड़की ऑटो से अपने घर जा रही थी. उसी दौरान शराब के नशे में धुत्त कमल उर्फ काकू नाम का युवक पहुंच गया.।
