बलरामपुर छतीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ बलरामपुर ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नाम ज्ञापन सौपते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नही हुई तो आने वाले बुधवार से कलमबंद हड़ताल छतीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ बलरामपुर करेगा साथ ही आरोपियों के द्वारा जाँच दल के ऊपर मंगठन्त आरोप लगाते हुए जाँच दल को फर्जी एक्टोसिटी एक्ट में फंसाने की कोशिश की जा रही है जिसकी निष्पक्ष जाँच कराकर कार्यवाही होनी चाहिये ज्ञात हो की जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत करजी के उधेनुपारा से कोरवापारा मोहल्ला पहुँच मार्ग अधूरे पुलिया के मूल्यांकन व सत्यापन की जाँच करने पहुँची आरईएस के जाँच टीम कार्यपालन अभियंता जितेंद देवांगन, एसडीओ अवधेश प्रजापति,धर्मेंद्र गुप्ता, जे आर सोनवानी, सब इंजीनियर तनुज अम्बष्ट, सुनील टोप्पो के साथ बीते ग्यारह अगस्त को पुलिया के माप के दौरान गाँव के ग्रामीणों ने हमला कर दिया था जिसके बाद बीते बाहर अगस्त को आरईएस के बलरामपुर जिले के समस्त तकनीकी टीम ने संयुक्त रूप से थाना राजपुर आकर ज्ञापन सौपते हुए अपराध दर्ज करने की माँग की थी जिस पर ग्राम पंचायत करजी के सरपंच पति सहित दस ग्रामीणों के नाम अपराध दर्ज राजपुर पुलिस के द्वारा किया गया था अपराध दर्ज होने के बाद जानकारी लगने पर ग्राम करजी के सरपंच पति अन्यत्र पंचायतो के सरपंच व ग्रामीणों के साथ रात में थाना आकर जाँच दल के सदस्य पर जातिगत गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए आवेदन थाना में दिया था कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपने के दौरान छतीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ बलरामपुर के अध्यक्ष एस के सिंह, जे आर सोनवानी,अवधेश प्रजापति,तनुज अम्बष्ट के साथ जिले छतीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ बलरामपुर के अन्य सदस्य उपस्थति थे

Categorized in: