बिश्रामपुर। अवैध रूप से गांजा तस्करी के मामले में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। जयनगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अवैध रूप गांजा बिक्री करने आए दो तस्करों को लाखों रुपए के गांजा के साथ गिरफ्तार किए जाने के मामले में आरोपियों की निशानदेही पर गांजा तस्कर पत्थलगांव जशपुर निवासी ग्राम गाला निवासी 52 वर्षीय सुखचरण सारथी पिता रामचंद्र सारथी को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखचरण सारथी भी एक मामले में जेल में निरुद्ध था, जहां पर उक्त दोनों आरोपियों से इसकी पहचान हो गई थी। इसके बाद तीनों आरोपी जेल से रिहा होने उपरांत उक्त अवैध रूप से गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त हो गए थे।

Categorized in: