चाइनीज टेक ब्रैंड शाओमी के पास स्मार्ट टीवी मॉडल्स की बड़ी रेंज है और इसकी Mi 5A रेंज का बड़ी स्क्रीन वाला टीवी अब बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Xiaomi Smart TV बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है और इसपर बड़े डिस्काउंट का फायदा गणेश चतुर्थी के मौके पर दिया जा रहा है। प्रीमियम फीचर्स वाला टीवी कम कीमत पर खरीदने का मौका आप बिल्कुल नहीं चूकना चाहेंगे।

शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर Croma ऑनलाइन स्टोर दोनों पर ही Xiaomi Smart TV 5A को सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। क्रोम ऑनलाइन स्टोर में टीवी पर बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट्स का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी फ्री इंस्टॉलेशन सर्विस और 10 दिनों तक की रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी ऑफर कर रही है।

सबसे कम कीमत पर Xiaomi Smart TV
Xiaomi Smart TV 5A स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी को भारतीय मार्केट में 29,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे कंपनी वेबसाइट पर 20,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स के साथ 19 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। Croma ऑनलाइन स्टोर पर भी यह टीवी 20,499 रुपये में लिस्टेड है और इसपर 2500 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है। छूट के बाद आप इसे 18,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसपर 3500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

ऐसे हैं Mi 5A Smart TV के स्पेसिफिकेशंस
टीवी में 40 इंच का फुल HD डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और इसमें प्रीमियम मेटल बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है। इस टीवी में 24W इमर्सिव स्पीकर्स Dolby Audio सपोर्ट के साथ दिए गए हैं। Xiaomi Smart TV 5A में Androidtv 11 ऑपरेटिंग सिस्टम PatchWall के साथ मिलता है। बेहतरीन विजुअल क्वॉलिटी के लिए इस टीवी में Vivid Picture Engine का सपोर्ट दिया गया है। इसमें यूनिवर्सल सर्च, लाइव टीवी, किड्स मोड, स्मार्ट रिकमेंडेशंस और लाइव TV का सपोर्ट दिया गया है।

Categorized in: