धमतरी : स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर कर छोटे बच्चों का भविष्य संवार रही आंगनबाड़ी

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में संचालित आंगनबाड़ियों को और अधिक बेहतर व सुंदर बनाकर बच्चों व गर्भवती माताओं को सुव्यवस्थित सेवायें प्रदान की जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्र की ओर से प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं में अनुपूरक आहार, टीकाकरण स्वास्थ्य, जांच और पोषण शिक्षा इसके अलावा तीन से छः वर्ष की आयु के बच्चों के लिए विद्यालय पूर्व शिक्षा शामिल है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अपर आयुक्त चौहान ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

बिलासपुर राजस्व संभाग के अपर आयुक्त व प्रभारी जांचकर्ता निर्वाचन अधिकारी के.एल. चौहान ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम बंजारी, सुवाताल और हरदी में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जगदलपुर : पेयजल सुलभता के महत्वाकांक्षी योजना के कार्यों को मिशन मोड पर करें पूर्ण : कलेक्टर

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गुरुवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए ग्रामीण इलाकों में पेयजल सुलभता के इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्यों को मिशन मोड पर सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्यों को पूर्ण करने कहा।

महासमुंद : महासमुन्द जिले के 5 तीरंदाज़ी खिलाड़ियों का आवासीय अकादमी बिलासपुर में चयन

संचालनालय खेल व युवा कल्याण रायपुर से खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में आवासीय तीरंदाज़ी अकादमी के लिए चयन सूची जारी की गईं हैं, जिसमें जिले के 02 बालक व 03 बालिका कुल 05 खिलाड़ियो का चयन किया गया हैं। जिले से चांदनी साहू, पदमा साहू, जया साहू, कमलेश साहू, जयंत ठाकुर का चयन तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर में किया गया हैं।

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर शुक्ला ने ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले में ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार के लिए ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन को जिला पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ई.वी.एम. प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी जिले के सभी ग्राम पंचायतों, मतदान केन्द्र, हाट-बाजार, विद्यालय व महाविद्यालय में दी जाएगी।

बीजापुर : रेडक्रास द्वारा बेहतर ईलाज के लिए सहायता राशि, सीईओ ने दिया दस हजार का चेक

ग्राम बेदरे निवासी युवक श्री देवुराम मुहंदा को कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रास सोसायटी जिला संघ बीजापुर के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने दस हजार का चेक प्रदान कर बेहतर ईलाज के लिए समझाइस दी।

गरियाबंद : डूमरबहाल के ग्रामीण हो रहे तालाब निर्माण से लाभान्वित, जलस्तर में भी हुई बढ़ोत्तरी

प्राचीनकाल से ही तालाबों का अपना अलग ही महत्व है। इसलिए आज तालाबों में भरपूर जल का होना बहुत जरूरी है। शासन की ओर से जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरबहाल के तालाब का पूर्णोधार कार्य किया गया।

बेमेतरा : मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : स्लम बस्तियों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हुआ आसान

बेमेतरा जिले के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) से स्लम बस्तियों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज आसान हुआ है। शहरी झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों की नियमित जांच-उपचार-दवा का लाभ और बेहतर व सरल तरीक़े मिलने लगा है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन एक नगरपालिका बेमेतरा और साजा पहले ही को मिल गयी है।

Categorized in: