टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में Altroz ​​iCNG लॉन्च की है, जिसकी कीमत 7.55 लाख रुपये से लेकर 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। यह कई वैरिएंट में पेश की गई है। इसके टॉप-स्पेक वैरिएंट में सनरूफ भी देखने को मिलता है। बूट फ्लोर के नीचे सीएनजी टैंकों को फिट किया गया है, जिससे ग्राहकों को पूरा का पूरा बूट स्पेस मिल जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने कई अन्य मॉडलों में भी ऐसा अनोखा सीएनजी सेट-अप लगाना चाह रही है। जी हां, टाटा पंच के अलावा टियागो और टिगोर में भी कंपनी ऐसा ही सीएनजी किट लगाने जा रही है।

टाटा टियागो, टिगोर को ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक मिलेंगे

बूट स्पेस में सिंगल बड़ा सिलेंडर बूट की पूरी जगह को खराब कर देता है। Tata ने Altroz ​​iCNG में CNG टैंक को दो भागों में विभाजित किया है और इसे बूट फ्लोर के नीचे पैक किया है, जो 210 लीटर बूट स्पेस के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि Altroz ​​जिस ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित है, उसे हमेशा इसी सेट-अप को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था।

Tiago हैचबैक और Tigor को मिलेगा यह सेट-अप

टाटा मोटर्स ने इस अनोखे ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेट-अप के लिए पेटेंट फाइल किया है। अपकमिंग पंच iCNG में दिखाई देगी, जो ALFA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था। लेकिन, टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पुष्टि की है कि Tiago हैचबैक और Tigor कॉम्पैक्ट सेडान को भी यह सेट-अप मिलेगा।

Categorized in: