रायपुर – खुद को डीएसपी का बेटा बताकर बीच सड़क पर गुंडागर्दी करने वाले आशुतोष सिंह की गुंडागर्दी पुलिस ने उतार दी है। आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

यह मामला बुधवार सुबह का है। आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी रायपुर अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था, कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से इसकी दोपहिया को मामूली ठोकर लग गई। जिस पर आशुतोष सिंह आवेश में आकर आटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डी.एस.पी. का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा। आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

Categorized in: